TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
15-Feb-2024 06:32 PM
By First Bihar
DESK: पैसे लेकर लोकसभा में सवाल पूछने के मामले में अपनी सदस्यता गवां चुकी ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किले कम होती नहीं दिख रही हैं। ईडी ने समन जारी कर महुआ मोइत्रा को पूछताछ ते लिए अपने दफ्तर बुलाया है। विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में आगामी 19 फरवरी को ईडी महुआ मोइत्रा से पूछताछ करेगी।
दरअसल, गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे महुआ मोइत्रा पर पैसे और महंगे गिफ्ट्स लेकर कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के इशारे पर अडानी समूह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने के लिए लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया था। लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने आरोपों को सही पाया था और बाद में महुआ मोइत्रा को अपनी सांसदी से हाथ धोना पड़ा था।
बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय ने टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा को फेमा उल्लंघन मामले में समन जारी कर आगामी 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है। महुआ ने कोई भी गलत काम से इनकार किया है और दावा किया कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने अडानी समूह के सौदों पर सवाल उठाए थे। 19 फरवरी को ईडी की टीम विदेशी मुद्रा के लेनदेन मामले में महुआ से पूछताछ करेगी।