ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे...

पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

08-Jan-2023 11:23 AM

UP: बड़ी खबर सियासी गलियारे से आ रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का निधन हो गया है। 88 वर्ष के केशरीनाथ त्रिपाठी ने रविवार की सुबह प्रयागराज स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। आज शाम चार बजे प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर दिवंगत केशरीनाथ त्रिपाठी का अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। उनके निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। उनके निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने शोक जताया है।


दरअसल, केशरीनाथ त्रिपाठी पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे। बीते 8 दिसंबर को गिरने से उनके हाथ में फ्रैक्चर आ गया था। उसके बाद से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी। 30 दिसंबर को उन्हें सिविल लाइंस स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था लेकिन रविवार की सुबह अचानक अनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।


दिवंगत केशरी नाथ त्रिपाठी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। प्रयागराज दक्षिणी सीट से कई बार वे विधायक भी चुने गए थे। पश्चिम बंगाल का राज्यपाल रहते हुए उनके पास बिहार और त्रिपुरा के गवर्नर का भी अतिरिक्त प्रभार रहा था। पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन की खबर से भाजपा नेताओं में शोक की लहर है। प्रयागराज स्थित आवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।