Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
04-Mar-2024 01:46 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में एक सिविल इंजीनियर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। निजी कंपनी में कार्यरत सीविल इंजीनियर की मौत उस वक्त हो गई जब वे सोमवार की सुबह ऑफिस जा रहे थे। इंजीनियर एक पूर्व एमएलसी के करीबी रिश्तेदार थे। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बगराहा डीह के पास एनएच 28 की है।
मृतक इंजीनियर की पहचान सहुरी निवासी बिजेंद्र प्रसाद सिंह के 55 वर्षीय बेटा राज किशोर सिंह के रुप में हुई है। मृतक के भाई राजनीति प्रसाद सिंह ने बताया कि राजकिशोर सिंह हरि कंस्ट्रक्शन में इंजीनियर थे। वे रोज की तरह बाइक से बगराह डीह स्थित साइट पर जाने के लिए निकले थे, तभी बगराहा डीह के पास किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि राज किशोर सिंह काफी मिलनसार स्वभाव के थे। वे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री सह पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार के साडू थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे को अंजाम देने वाले वाहन चालक को तलाश कर रही है।