ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / पूर्व MLA बोगो सिंह ने पूजन सामग्री का किया वितरण, बोले- छठ पूजा...

पूर्व MLA बोगो सिंह ने पूजन सामग्री का किया वितरण, बोले- छठ पूजा से हर किसी को सीख लेने की जरुरत

17-Nov-2023 11:42 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: लोक आस्था का महापर्व छठ आज नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। छठ पर्व को लेकर गरीबों के बीच पूजन सामग्री के वितरण का दौर भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में मटिहानी के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने हर साल की भांति इस साल भी सैकड़ों गरीब छठवर्ती महिलाओं-पुरुषों के बीच 5 किलो गेहूं, नारियल और गन्ना का वितरण किया।


पूर्व विधायक बोगो सिंह ने पूजन सामग्री वितरण का शुभारंभ अपनी मां 80 वर्षीय पार्वती देवी के हाथों से कराया। इसके बाद सैकड़ों छठ व्रतियों को पूजा में सहयोग के लिए सामग्री दी गई। पूर्व विधायक बोगो सिंह 20 वर्षों से छठ महापर्व के मौके पर छठ वतियों के बीच सामग्री का वितरण करते हैं ताकि गरीबों को छठ महापर्व करने में थोड़ी मदद मिल सके। पूर्व विधायक बोगो सिंह ने कहा कि सनातन धर्म में छठ महापर्व का विशेष महत्व है। इस पर्व में लोग पहले डूबते सूरज की पूजा अर्चना करते हैं और उसके बाद उगते सूर्य की पूजा होती है।


जिससे सीख लेकर समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों के बीच इसी उद्देश्य से सामग्री का वितरण करते हैं ताकि उनकी थोड़ी सी मदद हो सके और समाज में यह मैसेज जा सके कि जिस तरह लोग डूबते सूरज की पूजा करते हैं उसी तरह सभी लोगों को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की मदद करनी चाहिए। मटिहानी विधानसभा से आए दर्जनों गांवों के सैकड़ों छठ व्रती केशावे गांव पहुंचे और छठ महापर्व को लेकर सामग्री ली है। इस दौरान निसाहय लोगों को साड़ी और रुपए भी देकर पूर्व विधायक ने मदद की।