राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
03-Oct-2024 06:46 PM
By First Bihar
PATNA: नाबालिग लड़की से रेप के मामले में फजीहत झेल रहे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री वृषिण पटेल को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मुजफ्फरपुर की रहने वाली नाबालिग लड़की ने पूर्व मंत्री पर दो साल तक रेप करने का आरोप लगाया है। इस मामले में वृषिण पटेल को अभियुक्त बनाया गया है। पूर्व मंत्री की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने वृषिण पटेल को अग्रिम जमानत दे दी है।
दरअसल, साल 2023 में मुजफ्फरपुर के विशेष पॉक्सो अदालत में नाबालिग लड़की ने कम्प्लेन दायर किया था। जिसमें पूर्व मंत्री के खिलाफ पटना ले जाकर रेप और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया था। पीड़िता का आरोप ता कि वृषिण पटेल लगातार दो वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण करते रहे थे। लड़की की शिकायत पर विशेष अदालत ने संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू की थी।
मुजफ्फरपुर की कोर्ट ने पूर्व मंत्री वृषिण पटेल के खिलाफ वारंट भी जारी किया था। जिसके बाद पूर्व मंत्री ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अग्रिम जमानत देने की गुहार लगाई थी। गुरुवार को पटना हाई कोर्ट के जस्टिस राजेश वर्मा ने सुनवाई की। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने पूर्व मंत्री वृषिण पटेल को अग्रिम जमानत दे दी।