छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
12-Jul-2022 05:05 PM
PATNA : बिहार के राजनीतिक के गलियारे में कोरोना का बड़ा विस्फोट देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना दौरे को लेकर बड़ी तादाद में नेताओं की कोरोना जांच कराई गई थी, जिसमें से कई लोग संक्रमित पाए गए हैं। डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद के बाद अब पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। इसके अलावे नीतीश कैबिनेट के एक और मंत्री संक्रमित पाए गए हैं राज्य के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री जयंत राज कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
दरअसल, प्रधानमंत्री आज बिहार दौरे पर पटना पहुंचने वाले हैं। बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में वे शामिल होंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर करीब 1100 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। जिसमें सुशील मोदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है। जबकि जांच के दौरान ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री जयंत राज भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित होने के कारण सुशील मोदी और जयंत राज पीएम के कार्यक्रम में शामिल नही हो सकेंगे।
बता दें कि आज सुबह ही बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता तार किशोर प्रसाद की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के साथ बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद दोनों मंत्री आइसोलेशन में चले गए थे। हालांकि उनमें भी कोरोना का कोई लक्षण नजर नहीं आ रहा था।
इससे पहले बिहार सरकार के तीन मंत्री कोरोना संक्रमित हो गए थे। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा और मंत्री लेसी सिंह कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद तीनों मंत्री आइसोलेसन में चले गए थे। अब डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव के बाद पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी और मंत्री जयंत राज भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, हालांकि दोनों में कोरोना का कोई लक्ष्ण नहीं मिला है।
