Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह
22-Jun-2024 10:30 AM
By First Bihar
DESK: सत्ता से बेदखल होने के बाद से आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगनमोहन रेड्डी के बुरे दिन शुरू हो गए। नई सरकार के गठन के बाद कुछ ही दिन पहले पूर्व सीएम के घर के पास बने अवैध निर्माण को नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया था और अब विजयवाड़ा के ताडेपल्ले में जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाई एस आर सीपी का कार्यालय ध्वस्त कर दिया गया।
इस एक्शन के बाद वाईएसआरसीपी ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी पर प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया है। जगनमोहन रेड्डी की पार्टी ने कहा है कि टीडीपी प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। वाईएसआरसीपी हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, इसके बावजूद ऑफिस को गिरा दिया गया। अदालत ने किसी भी विध्वंस गतिविधि को रोकने का आदेश दिया था, बावजूद प्रतिशोध के कारण इस तरह का काम किया जा रहा है।
बता दें कि बीते 15 जून को भी अवैध निर्माण की शिकायत पर नगर निगम की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर बुलडोजर चला दिया था और अवैध निर्माण को देखते ही देखते ध्वस्त कर दिया था। आंध्र प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी के अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वास्त किया गया था
लोटस पॉन्ड स्थित पूर्व सीएम के आवास के सामने सड़क का अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कराया गया था। अवैध निर्माण के कारण सड़क से होकर आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। लोगों ने इसकी शिकायत हैदराबाद नगर निगम से की थी। सरकार बदलते ही नगर निगम एक्शन में आया और अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया था।