ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी

पूर्व सीएम चंपई सोरेन को मिली Z+ सुरक्षा, दिल्ली में शाह से मुलाकात के बाद बढ़ाई गई सिक्योरिटी

पूर्व सीएम चंपई सोरेन को मिली Z+ सुरक्षा, दिल्ली में शाह से मुलाकात के बाद बढ़ाई गई सिक्योरिटी

27-Aug-2024 08:25 AM

By First Bihar

DELHI: झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने सोमवार की देर रात बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस सियासी मुलाकात के बाद यह तय हो गया है कि चंपई सोरेन किसी भी वक्त बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। अमित शाह से मुलाकात के बाद चंपई सोरेन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब चंपई सोरेन जेड प्लस कटैगरी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे।


दरअसल, हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद चंपई सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया था। सीएम बनने के बाद चंपई अभी कुर्सी पर बैठे ही थे कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से बेदखल कर दिया गया था। हेमंत सोरेन को बेल मिली और जेल से बाहर आते ही हेमंत ने सत्ता की बागडोर फिर से अपने हाथ में ले ली थी और न चाहते हुए भी चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी।


चंपई सोरेन ने तो उस वक्त खुलकर कुछ भी नहीं कहा था लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी छीन जाने से आहत चंपई ने आखिरकार हेमंत सोरेन का साथ छोड़ दिया और अब बीजेपी के साथ जाने वाले हैं। चंपई सोरेन दिल्ली में कैंप कर रहे हैं। सोमवार की देर रात चंपई सोरेन और असम के मुख्यमंत्री हेमंता विसवा सरमा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। 


मुलाकात के बाद चंपई सोरेन की सुरक्षा को सरकार ने बढ़ा दिया है। चंपई सोरेन अब जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे। दिल्ली से रांची पहुंचते ही जेड प्लस की सुरक्षा उन्हें मिल जाएगी। जानकारी के मुताबिक, चंपई सोरेन 28 अगस्त को हेमंत कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं और आधिकारिक तौर पर आगामी 30 अगस्त को रांची में वे बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।