ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / पूर्व विधायक राहुल कुमार की गाड़ी पर हमला, जगदीश शर्मा के बेटे हैं...

पूर्व विधायक राहुल कुमार की गाड़ी पर हमला, जगदीश शर्मा के बेटे हैं राहुल

24-Jun-2022 11:21 AM

PATNA : जेडीयू के पूर्व विधायक और जहानाबाद के मौजूदा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार की गाड़ी पर हमला हुआ है. राहुल कुमार पूर्व सांसद और दिग्गज नेता जगदीश शर्मा के बेटे हैं. वह घोसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं. राहुल कुमार की गाड़ी पर घोसी थाना इलाके के उदय राजस्थान बबली पुर नहर के पास गुरुवार की शाम हमला हुआ. केवाली गांव के पास एक मंदिर के नजदीक उनकी फॉर्च्यूनर कार पर ईंट और पत्थर से हमला किया गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि राहुल खुद अपनी गाड़ी में मौजूद नहीं थे.


जिस वक्त राहुल की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर हमला हुआ उस वक्त उनकी मां और घोसी की पूर्व विधायक शांति शर्मा एक बॉडीगार्ड और राहुल के बच्चों के साथ मौजूद थीं. अपने बेटे और परिवार के ऊपर हुए हमले के बाद पूर्व सांसद जगदीश शर्मा ने इसे बड़ी साजिश करार दिया है. जगदीश शर्मा ने कहा है कि मेरे बेटे राहुल कुमार को मारने की साजिश थी. इस मामले को लेकर घोसी थाने में एक एफआईआर दर्ज करा दी गई है.


इस घटना को लेकर चालक के बयान पर घोसी थाना में अज्ञात 6-7 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. दोषी लोगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की बात एसपी दीपक रंजन के द्वारा बताई गई है।