ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दो भाइयों को अपराधियों ने मारी गोली, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर, पटना के पत्रकार नगर की घटना

31-May-2022 08:00 PM

PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में मर्डर से सनसनी फैल गयी है। बीजेपी के पूर्व विधायक के चितरंजन शर्मा के दो भाइयों को अपराधियों ने गोली मारी है जिसमें एक की मौत हो गयी है जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने पूरे मामले की जानकारी ली है। 


अब से थोड़ी देर पहले दोनों भाइयों को पटना के पत्रकार नगर इलाके में गोली मारी गई जिसमें एक की मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। 


आपकों बता दें कि थोड़े दिन पहले ही चितरंजन शर्मा के परिवार के 2 लोगों की हत्या कर दी गई थी। एक व्यक्ति की हत्या जहानाबाद में हुई थी जबकि दूसरे की हत्या पटना जिले के अंदर हुआ था। यह पूरा मामला पांडव सेना से जुड़ा हुआ है। आपसी रंजिश में एक बार फिर चितरंजन शर्मा के विरोधी खेमे ने इस घटना को अंजाम दिया है।


बीजेपी के पूर्व विधायक के चितरंजन शर्मा के दोनों भाइयों की पहचान हुई है। एक का नाम शंभू बताया जा रहा है जबकि दूसरे का नाम गौतम है। इन दोनों में से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और दूसरे एक वेब पोर्टल के पत्रकार के तौर पर काम कर रहे थे। 


आपको बता दें कि चितरंजन शर्मा और संजय के बीच पुरानी अदावत रही है। इस घटना में गौतम की मौत हो गयी है जबकि दूसरे भाई शंभू की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पिछले दिनों मसौढ़ी में भी चितरंजन शर्मा के ही परिवार के एक शख्स की गोली मारकर हत्या की गई थी। उसी दिन जहानाबाद में पूर्व विधायक के चाचा लगने वाले शख्स की हत्या की गई थी।