सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
15-May-2022 12:41 PM
PATNA : मरहूम सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना साहब के लिए अब एनडीए के सहयोगी दलों में हमदर्दी दिखने लगी है. दरअसल राज्यसभा चुनाव की घोषणा होते ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी के तरफ से पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना साहब को राज्यसभा भेजे जाने की मांग राजस्व की ओर से जाने लगी है.
जीतन राम जी के पार्टी के प्रधान महासचिव दानिश रिजवान ने लालू प्रसाद यादव से हाथ जोड़कर विनती करते हुए कहा कि अगर आप मुसलमानों के सच्चे हितैषी हैं, तो पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना साहब को राज्यसभा की होने वाले सीट पर उम्मीदवार बनाकर मुसलमानों के बीच यह संदेश दे कि वह उनका इस्तेमाल नहीं बल्कि उनके हिमायती हैं.
दानिश रिजवान ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा कि केवल अपनी बेटी को सांसद बनाने से कुछ नहीं होगा उनका ना जनाधार है और ना ही कोई वोट बैंक बल्कि अगर हिना साहब को अपना उम्मीदवार बनाती है तो इससे उनकी बेटी को ही फायदा पहुंचेगा और समाज में एक मैसेज आएगा कि वह मुस्लिम समाज के सबसे बड़े हितेषी हैं.