Bihar weather : बिहार में बढ़ने लगी गर्मी, दिन में 32°C के पार पहुंचा तापमान मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य
13-May-2021 09:10 AM
PATNA: जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव की पत्नी व पूर्व सांसद रंजीत रंजन आज पटना पहुंच रही है। इस बात की जानकारी खुद पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर दी है। रंजीत रंजन ने कहा कि पटना वह आज पटना आ रही है और प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वो सरकार को बेनकाब करेंगी। रंजीत रंजन के पटना आने की सूचना मिलते ही जाप समर्थक अब उनके पटना आने का इंतजार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि जाप अध्यक्ष पप्पू यादव को सुपौल के वीरपुर जेल के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। 32 साल पुराने मामले में पटना स्थित मंदिरी आवास से उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के लिए मधेपुरा पुलिस खुद पटना गई थी। पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद आज उनकी पत्नी रंजीत रंजन पटना आ रही हैं। जेल में बंद कर दिये गये पप्पू यादव के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार से खफा पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन ने सीएम नीतीश कुमार को बुधवार को भी खुली चुनौती दे दी थी।

पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने आज ट्विटर पर लिखा की 'मैं आज पटना आ रही हूं। पप्पू यादव जी पर हुक्मरानों के जुल्मोसितम के बावजूद लोगों को मदद अनवरत मिलती रहेगी। कोरोना के दौर में मानवता को बचना प्रथम लक्ष्य! प्रेस से संवाद कर सरकार को आज बेनकाब करूंगी'
जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी पत्नी व पूर्व सांसद रंजीत रंजन आज गुरुवार 2 बजे मंदिरी आवास पर प्रेस को संबोधित करेंगी। रंजीत रंजन प्रेस के जरीये सरकार को बेनकाब करेंगी।