ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / पूर्व सांसद जया प्रदा फरार घोषित, कोर्ट ने पुलिस को दिया यह आदेश

पूर्व सांसद जया प्रदा फरार घोषित, कोर्ट ने पुलिस को दिया यह आदेश

27-Feb-2024 07:30 PM

By First Bihar

DESK: फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा को कोर्ट ने फरार घोषित किया है। जया प्रदा को ढूंढकर कोर्ट में पेश करने का निर्देश पुलिस को दिया गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी की कैंडिडेट रही जया प्रदा पर चुनाव के दौरान आचार संहिता के दो मामले रामपुर में दर्ज किए गए थे। 


मामले की सुनवाई रामपुर की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रही है। इस मामले को लेकर कई बार जया प्रदा के खिलाफ वारंट भी जारी हो चुका है। वारंट जारी होने के बावजूद वो कोर्ट में पेश नहीं हुई। जिसके बाद कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए जया प्रदा को फरार घोषित कर दिया। अब पुलिस को उन्हें ढूंढकर कोर्ट में पेश करने को कहा गया है। 


जया प्रदा का मोबाइल स्विच ऑफ होने की बात कही जा रही है। बता दें कि जया प्रदा के खिलाफ 7 बार गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। अब जया प्रदा के खिलाफ विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की गयी है। 6 मार्च को जया प्रदा को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है। 


कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए पूर्व सांसद व अभिनेत्री जया प्रदा को फरार घोषित किया है और उनके खिलाफ 82 CRPC की कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक को एक डिप्टी एसपी की अगुवाई में टीम बनाने को कहा है। जया प्रदा को 6 मार्च 2024 को कोर्ट में पेश करने की हिदायत दी गयी है।