BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम
30-Jan-2024 02:17 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर के पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल की निधन हो गया है। लंबे समय से वे बीमार चल रहे थे। 80 साल की उम्र में उन्होंने मुंगेर के गार्डन बाजार स्थित आवास पर आज सुबह अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उनकी आत्मा की शांति के लिए दुख की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य बनाये रखने और शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल के निधन की सूचना मिलते ही परिवार और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौर गयी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ घर पर उमड़ी है। बता दें कि उनके बेटे नचिकेता मुंगेर में जदयू जिलाध्यक्ष हैं। पूर्व सांसद के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश ने शोक संवेदना जतायी।
सीएम नीतीश ने बताया कि स्व. ब्रह्मानंद मंडल एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। मुंगेर से तीन बार वे सांसद चुने गये थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुंगेर में ब्रह्मानंद मंडल काफी लोकप्रिय थे। वे मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वाभाव के थे। सीएम नीतीश ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मुंगेर से मो. इम्तियाज खान की रिपोर्ट