अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
11-Nov-2021 09:03 PM
By SAURABH KUMAR
SHEOHAR: इस वक्त की बड़ी खबर शिवहर से आ रही है जहां अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। अपराधियों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य नवीन झा को गोली मार दी है। बाइक सवार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
गोली मारने के बाद सभी हथियारबंद अपराधी मौके से फरार हो गये। सभी स्थानीय लोगों की नजर घायल नवीन झा पर पड़ी जिसके बाद आनन फानन में उन्हे लोग अस्पताल ले गये। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना पिपराही के अम्बा ओझा टोला की है।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में पिपराही पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद पूरे मामले की छानबीन शुरू की गयी। घटना की पुष्टि एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने की है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।