Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
06-Jul-2020 11:12 AM
PATNA : जेडीयू के पूर्व विधान पार्षद और खगड़िया के जिलाध्यक्ष सोनेलाल मेहता पर यौन शोषण का आरोप लगा है. एक महिला ने पूर्व एमएलसी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 12 साल तक उसके साथ यौन शोषण किया. आरोप लगाने वाली महिला ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखते हुए न्याय की गुहार लगाई है. सोनेलाल मेहता की विधान पार्षद सदस्यता मई महीने में ही खत्म हुई थी, फिलहाल वह जेडीयू के जिला अध्यक्ष हैं और उनके ऊपर गंभीर आरोप लगा है.
पूर्व एमएलसी सोनेलाल मेहता के ऊपर आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि जेडीयू नेता ने 2008 में उसके साथ तारापीठ मंदिर में शादी की थी और इस बात का भरोसा दिया था कि वह पूरे सम्मान के साथ उसे घर ले जाएंगे. लेकिन 12 साल गुजर जाने के बावजूद सोनेलाल मेहता ने पीड़िता को पत्नी वाला सम्मान का दर्जा नहीं दिया. अब पीड़िता ने इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है और साथ ही साथ मीडिया के सामने आकर सोनेलाल मेहता पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि सोनेलाल मेहता जब एमएलसी बने तो उन्होंने दो बार मुझे अपने साथ रखा एक बार अपने सरकारी आवास के स्टाफ क्वार्टर में भी कुछ दिनों के लिए ले जा कर रखा, लेकिन बाद में उन्होंने दूरी बना ली. धीरे-धीरे सोनेलाल मेहता ने फोन उठाना भी बंद कर दिया और अब वह उसके साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहते हैं.
उधर अपने ऊपर लगे आरोपों पर पूर्व एमएलसी और जेडीयू के जिलाध्यक्ष सोनेलाल मेहता ने सफाई दी है. सोनेलाल मेहता का कहना है कि उनके खिलाफ जानबूझकर साजिश रची जा रही है. उन्हें बदनाम कर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की जा रही है. सोनेलाल मेहता ने पीड़िता को पहचानने तक से इनकार किया है. पूर्व एमएलसी ने कहा है कि वह ऐसी किसी महिला को जानते तक नहीं है. पूर्व एमएलसी के ऊपर लगे इस गंभीर आरोप के बाद जेडीयू के अंदर तरह-तरह की चर्चा है. अंदर खाने इस बात की चर्चा है कि सोनेलाल मेहता ने इस महिला को लंबे अरसे तक अपने साथ रखा. पीड़िता ने अभी आरोप लगाया है कि 2019 में उसके जेवर तक को सोनेलाल मेहता ने एक दुकान में गिरवी रख दिया था, जिसकी पर्ची सबूत के तौर पर उसने मीडिया के सामने रखी है. पीड़िता का कहना है कि उसके जेवर आज भी बंधक पड़े हुए हैं.