ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति

पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का निधन, पटना के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था इलाज

04-Jul-2022 09:25 AM

PATNA : बिहार के राजनीति के गलियारे से इस वक्त एक दुखद खबर सामने आ रही है. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का निधन हो गया है. नरेंद्र सिंह बिहार के कृषि मंत्री रहे और उनके बेटे सुमित सिंह फिलहाल नीतीश कैबिनेट के मंत्री हैं.


नरेंद्र सिंह पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था. इसी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है. नरेंद्र सिंह के निधन की खबर सुनने के बाद राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है.


बिहार के जमुई जिले से आने वाले नरेंद्र सिंह जेपी आंदोलन के वक्त से राजनीति में सक्रिय हुए. लालू प्रसाद यादव से लेकर नीतीश कुमार तक के साथ उन्होंने सियासत की नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में वह मंत्री भी बने, लेकिन बाद में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ चले गए. हल्की नरेंद्र सिंह के बेटे सुमित सिंह निर्दलीय चुनाव जीतने के बावजूद नीतीश कैबिनेट में मंत्री बने. उसके बाद से नरेंद्र सिंह अपनी राजनीतिक पारी को विराम देने लगे थे. पिछले कुछ अर्से से उनकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उन्हें पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया था यहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली है.


पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नरेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है. नरेंद्र सिंह को एक राजनैतिक योद्धा बताते हुए जीतन राम मांझी ने कहा है कि उनकी कमी बिहार के राजनीतिक जगत को हमेशा खलेगी.