बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
25-Dec-2021 08:26 PM
PATNA: पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पैतृक आवास पर उनकी मां स्व. बिमला प्रसाद की प्रथम पुण्यतिथि मनायी गयी। पुण्यतिथि के मौके पर दामाद सह बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, बड़ी बहू माया शंकर और बेटी न्यूज 24 की मैनेजिंग एडिटर अनुराधा प्रसाद के साथ-साथ पूरा परिवार मौजूद था।
उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन सहित कई मंत्री और नेता ने शिरकत किया। पुण्यतिथि के मौके पर बिहार की गौरव मैथिली ठाकुर ने अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गौरतलब है की स्व.बिमला देवी कला के क्षेत्र में काफी रुचि रखती थी और एक अच्छी आवाज की मल्लिका भी थी।
भारतीय जनता पार्टी के जनसंघ के समय में पार्टी के विस्तार में सक्रिय सहयोग देने वालीं, जेपी आंदोलन की एक सक्रिय महिला सेनानी और सामाजिक क्षेत्र में व्यापक रूप से प्रभावी बिमला प्रसाद पार्टी के संस्थापक सदस्य, प्रदेश के अध्यक्ष और बिहार के जनसंघ की नींव ठाकुर प्रसाद की पत्नी थीं।
पार्टी के आरंभिक काल में पार्टी और बाद में देश के बड़े नेताओं का बसेरा उनके ही पटना निवास स्थान पर होता था, जहां पर विमला प्रसाद तन्मय भाव से नेताओं की सेवा करती थीं। दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी, नानाजी देशमुख, लाल कृष्ण आडवाणी सरीखे पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक के वरीय पदाधिकारियों की भी उन्होंने बड़े ही आत्मीय और स्नेहिल भाव से आवभगत की।