LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
06-Mar-2023 02:57 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में सीबीआई की टीम ने आज पूर्व सीएम राबड़ी देवी से पूछताछ की। करीब पांच घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम वापस लौट गई। दरअसल, लैंड फॉर जॉब स्कैम की जांच कर रही सीबीआई की टीम सुबह 10 बजे राबड़ी देवी से पूछताछ करने के लिए 10 सर्कुलर रोड पहुंची थी।
सीबीआई की टीम जैसे ही बाहर निकली पूर्व सीएम भी विधान परिषद के लिए रवाना हो गई। विधान परिषद पहुंचने के बाद राबड़ी देवी गुस्से में दिखीं। मीडियाकर्मियों ने जब उनसे सीबीआई की रेड के बारे में पूछा तो राबड़ी देवी ने कहा कि हमारे यहां ये सब चलता रहता है, कुछ नहीं हुआ हुआ है। इसके बाद तेजस्वी यादव पहुंचे और राबड़ी देवी को अपने साथ लेकर सदन में चले गए।
बता दें कि लैंड फॉर जॉब मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम सुबह 10 बजे राबड़ी आवास पहुंची थी। उस वक्त डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राबड़ी आवास में मौजूद नहीं थे। लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव राबड़ी आवास में मौजूद थे लेकिन बाद में वे भी विधानसभा चले गए थे। इस दौरान सीबीआई की टीम ने रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में पूर्व सीएम राबड़ी देवी से करीब पांच घंटों तक पूछताछ की और करीब 3 बजे 10 सर्कुलर रोड से रवाना हो गई। इस बीच राबड़ी आवास के बाहर सैकड़ों समर्थक धरना पर बैठे रहे और सीबीआई के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।