तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
03-May-2021 11:19 AM
DESK: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की समधन ज्योति देवी ने अपने विधायक फंड की राशि कोरोना प्रभावित लोगों के लिए खर्च करने की घोषणा की है। जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान ज्योति देवी ने यह बातें कही। विधायक ज्योति देवी ने कहा कि हमारे क्षेत्र की जनता ही हमारे लिए सब कुछ है। हम भगवान से प्रार्थना करते है कि हमारे क्षेत्र की जनता सलामत रहें।
यदि कोई कोरोना से प्रभावित होते हैं तो उन्हें किसी भी तरह की समस्या ना झेलनी पड़े इसे लेकर उन्होंने विधायक कोटे की राशि क्षेत्र की जनता के लिए खर्च करने की बात कही है। विधायक ज्योति देवी ने कहा कि हमारी जनता ही हमारे भगवान है वे सुरक्षित है तभी हम विधायक हैंं। ज्योति देवी बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए की सहयोगी दल हम की विधायक हैं।
विधायक ज्योति देवी ने डीएम से बाराचट् विधानसभा क्षेत्र के बोधगया, मोहनपुर, बाराचटटी के सरकारी अस्पताल में कोरोना से प्रभावित लोगों को गया तक लाने के लिए स्पेशल वाहन की व्यवस्था किए जाने की मांग की हैं। सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन और दवा की समुचित व्यवस्था को लेकर उन्होंने अपना विधायक कोटा देने की घोषणा की है। बाराचट्टी से विधायक ज्योति देवी ने कहा कि हमारी जनता ही भगवान हैं वे है तब ही हम विधायक हैं। वे अगर सुरक्षित नहीं रहेंगे तो हमको विधायक कहलाने का कोई हक नहीं।
विधायक ज्योति देवी ने कहा कि इस कोरोना महामारी में जहां जिला पदाधिकारी अभिषेक सिंह रात दिन मेहनत कर लोगों को सुविधा मुहैया कराने में लगे हैं। वही पुलिस पदाधिकारी हो या चिकित्सा विभाग के कर्मी व पदाधिकारी सभी इस विपदा की घड़ी में एक साथ खड़े हैं। लोगों को कोई समस्या ना हो इसके लिए मेहनत कर रहे हैं। एक बार फिर सभी से आग्रह करती हूं कि वे इसी तरह अपने हिम्मत और हौसले को बढ़ाएं रखें ताकि इस कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाया जा सके।
विधायक ने अपने लोगों से भी अपील की है कि वे बिना किसी जरूरत के घर से बाहर ना निकले और जिला प्रशासन को सहयोग करें। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बनाए गए गाइडलाइन का पालन करें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है इसलिए घर में रहें और सुरक्षित रहें। तभी हम कोरोना पर जीत हासिल कर पाएंगे।