ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

Home / news / पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पैरोल खत्म : बेऊर जेल पहुंचे: सोशल...

पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पैरोल खत्म : बेऊर जेल पहुंचे: सोशल मीडिया पर लिखा- समर्थकों से वादा है बहुत जल्द लौटेंगे

20-May-2024 09:04 AM

By First Bihar

PATNA : मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह की पैरोल 19 मई की रात खत्म हो गई। देर रात अनंत सिंह फिर बेऊर जेल वापस पहुंच गए। अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल की मिली थी। जिसके बाद अनंत सिंह 5 मई को जेल से बाहर आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें जमीन का बंटवारा कराना है। इसी आधार पर राज्य के गृह विभाग ने उन्हें पैरोल पर जेल से बाहर आने की इजाजत दी थी।


वही, अनंत सिंह की पैरोल 19 मई की रात पूरी हो गई। पैरोल का समय पूरा होने के कारण वह वापस जेल पहुंचे। वहीं, जेल जाने से पहले अनंत सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा है- सौभाग्य न सब दिन सोता है, देखें, आगे क्या होता है। आप समस्त जनता मालिक, समर्थकों से वादा है बहुत जल्द लौटेंगे।


अनंत सिंह के वकील सुनील सिंह और जेल प्रशासन से बात की। इनके अनुसार 20 मई को उन्हें जेल प्रशासन के पास पहुंचना था। उन्हें खुद समर्पण करना था। पैरोल के तहत वापसी का एक समय तय होता है। जेल प्रशासन के अनुसार हर दिन सुबह 5 बजे कैदियों की गिनती होती है। अनंत सिंह को उसके पहले पहुंचना था। वह देर रात ही जेल पहुंच गए।


मालूम हो कि वर्ष 2022 में एक महीने के अंतराल पर अनंत सिंह को पटना के कोर्ट की तरफ से दो अलग-अलग केस में 10-10 साल की सजा मिल चुकी है। 21 जून, 2022 को स्पेशल जज त्रिलोकी दुबे के इसी कोर्ट ने बाढ़ में उनके गांव वाले घर से बरामद हथियार AK-47 के केस में अनंत सिंह को 10 साल की ही सजा सुनाई थी। इसी सजा के बाद अनंत सिंह की विधायकी भी चली गई थी।


उधर, विधानसभा से उनकी सदस्यता को खत्म कर दिया गया था। इसके ठीक एक महीने बाद 21 जुलाई, 2022 को पटना के सचिवालय थाना में दर्ज 2015 के केस में भी उन्हें 10 साल की सजा दी गई है। यह केस सरकारी आवास से अत्याधुनिक हथियार इंसास के 6 खाली मैगजीन और एक बुलेट प्रूफ जैकेट की बरामदगी का था। जिसमें 7 साल बाद उन्हें सजा मिली थी।