ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / news / बिहार: मेहंदी रचाई, हल्दी की रस्म निभाई, बरात आने से पहले हुआ कुछ...

बिहार: मेहंदी रचाई, हल्दी की रस्म निभाई, बरात आने से पहले हुआ कुछ ऐसा... भाई ने जिंदा बहन की निकाली अर्थी

20-Jun-2023 02:13 PM

By First Bihar

PURNIA: हाथ में मेहंदी रचने के साथ ही हल्दी की रस्म भी पूरी कर ली गई थी. मंगलगीतों के बीच रस्मों को निभाया जा रहा था. इसी बीच मौका पाकर शादी से ठीक एक दिन पहले लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई. जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया. 


मामला बिहार के पूर्णिया जिले का है. दुल्हन के किसी और युवक के साथ भागने से समाज के ताने से तंग उसके भाई ने अपनी बहन की अर्थी निकाली. परिवार के लिए उसे मरा हुआ घोषित कर कुश की लाश बनाकर उसे चिता तक पहुंचाया. इसके साथ ही विधि-विधान से उसका दाह संस्कार कर दिया.  


11 जून को बिहारी गुप्ता की बहन स्वीटी की शादी होने वाली थी. मेहंदी और संगीत के बाद 10 जून को हल्दी की रस्म पूरी हुई. अगले दिन स्वीटी की बारात आने वाली थी, लेकिन वह रात में प्रेमी संग फरार हो गई. शादी वाले दिन ही उसने अपने प्रेमी संग मंदिर में सात फेरे तक लिए.


वही दुल्हन का नाराज भाई बिहारी गुप्ता का कहना है कि पिता की मौत के बाद उसने अपनी दोनों बहनों को कभी पापा की कमी खलने नहीं दी. एक बहन की शादी हो गई थी. दूसरी की शादी भी उसकी रजामंदी के बाद ही तय की गई। उसकी बहन अगर किसी लड़के को पसंद करती थी, तो उसे शादी तय होने से पहले ही बताना चाहिए था. शादी में इतने रुपए खर्च हो गए. 11 को शादी होनी थी. इससे एक दिन पहले हल्दी के कार्यक्रम में वह भाग गई. इससे न सिर्फ पैसे बर्बाद हुए, बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई. लड़के वालों से उन्हें कई बात सुननी पड़ी.