ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा

Home / news / पूर्णिया में हैवानियत : 3 नाबालिगों ने 8 साल की मासूम से किया...

पूर्णिया में हैवानियत : 3 नाबालिगों ने 8 साल की मासूम से किया सामूहिक दुष्कर्म, गला दबाकर मार डाला

24-Dec-2019 07:42 AM

PURNIYA : बिहार में रेप, हत्या और लूट जैसी बड़ी वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला पूर्णिया का है, जहां तीन नाबालिगों ने आठ साल की मासूम के साथ हैवानियत को अंजाम देकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

तीन नाबालिग ने की हैवानियत 
घटना रविवार की देर रात की है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दफनाए गए बच्ची के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी दो नाबालिगों ने पुलिस अभिरक्षा में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. तीनों आरोपी की उम्र 15,14 और 12 साल है.

पान दुकान के पास मिला बच्ची का शव
खबर के मुताबिक जिले के धमदाहा थाना इलाके में रविवार की रात बच्ची घर से खाना खाने के बाद पड़ोस के घर में टीवी देखने चली गई. देर रात तक बच्ची घर नहीं लौटी तो घरवाले उसे ढूंढने लगे पर बच्ची का कोई पता नहीं चला. सुबह लोगों की नजर बच्ची के शव पर पड़ी जो पान की दुकान के पास पड़ा था. इसके बाद सामाजिक दबाव में आकर परिजनों ने शव को दफना दिया और पुलिस में इसकी शिकायत नहीं की. 

ऐसे खुला राज
सोमवार की दोपहर एक आरोपी फोन पर किसी से बात कर रहा था और फोन पर ही बता रहा था कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हमलोगों ने ही हत्या कर शव को पान दुकान के पास फेंक दिया था और इसकी पुलिस में भी शिकायत नहीं की गई. तभी गांव के ही एक शख्स ने उसकी बात सुन ली और उसे पकड़ लिया. ग्रामीण जुट गए और उससे कड़ाई से पूछताछ करने लगे, जिसके बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. मामले की जानकारी मिलते ही भीड़ ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देते हुए दोनों की बांधकर पिटाई की. मामले पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए दफनाए गए बच्ची के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.