मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
24-Dec-2022 08:15 AM
PURNIYA : पूर्णिया शहर के लाइन बाजार स्थित फातमा हॉस्पिटल में आयकर टीम की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही। आयकर अधिकारी ने हॉस्पिटल के आय का ब्यौरा खंगाला। इस दौरान टीम द्वारा फिलहाल 80 लाख से अधिक कैश बरामद की गयी है। इन नोटों की गिनती के लिए दो मशीन मंगायी गयी है। वहीं, इसके बाद आयकर टीम हॉस्पिटल के सभी जगहों की बारीकी से जांच कर रही है।
बता दें कि, फातमा हॉस्पिटल से टैक्स चोरी का मामला सामने आया था। जिसके बाद पिछले दो दिनों से आयकर की छापेमारी जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि, यह छापेमारी आज भी जारी रहेगी। पिछले दो दिनों से चल रही इस छापेमारी की पल - पल की सूचना आयकर अधिकारी पटना स्थित अपने वरीय अधिकारी को पल-पल की सूचना देते रहे वहीं वरीय अधिकारियों द्वारा इस संबंध में दिशा निर्देश भी दिया जा रहा है। जिसके बाद अब पटना से आयकर के एक आला अधिकारी के साथ एक टीम शनिवार को पूर्णिया पहुंचेगी।
वहीं, इस पुरे मामले को लेकर रेड कर रहे एक अधिकारी ने सिर्फ इतना बताया है कि हॉस्पिटल के आय का लेखा-जोखा मिलाया जा रहा है। जांच के दौरान जमीन के कई दस्तावेज मिले हैं, जो शहरी क्षेत्र के भूखंड बताये जा रहे हैं। यह सूचना मिली कि बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है।
इधर, इस पूरे मामले को लेकर बताया जा रहा है कि डॉक्टर दंपती का मधुबनी के मिस्त्री टोला में आलीशान मकान का निर्माण चल रहा है। इस वजह से वे दोनों हॉस्पिटल के ऊपरी मंजिल को अपना निवास स्थान बनाये हुए हैं। छापेमारी के दौरान डॉक्टर दंपती हॉस्पिटल में मौजूद रहे जबकि रोगी का भी आना जाना लगा हुआ है। अब तक डॉक्टर दंपती और किसी भी स्टाफ को बाहर जाने की अनुमति नहीं मिली है। ऐसी संभावना है कि छापेमारी तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहेगी।