ब्रेकिंग न्यूज़

पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए

पूर्णिया DM हाजिर हों, पटना हाईकोर्ट ने कई बड़े अफसरों को किया तलब, जानें क्या है पुरा मामला

06-Apr-2023 08:09 AM

By First Bihar

PATNA: पटना हाईकोर्ट ने पूर्णिया के डीएम, एसडीएम और नगर आयुक्त पर एक्शन लेते हुए इन तीनों लोगों को तलब किया है। इसके साथ ही कोर्ट ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को भी हाजिर होने का निर्देश दिया है। इन सभी को गुरुवार यानी आज कोर्ट में हाजिर होना है।


दरअसल पूर्णिया के एक अपार्टमेंट में रह रहे लोगों ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा उन्हें परिवार समेत परेशान किया जाता है। जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए पूर्णिया के डीएम, एसडीएम और नगर आयुक्त समेत बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को हाजिर होने का निर्देश दिया है।


बताया जा रहा है कि बगैर स्वीकृत नक्शा के किए गए निर्माण को अवैध घोषित कर जबरन अपार्टमेंट के निवासियों को प्लेट से निकालने और बिजली कनेक्शन काटे जाने के मामले में हाईकोर्ट ने यह एक्शन लिया है। कोर्ट ने पूर्णिया के डीएम, एसडीएम और नगर आयुक्त के साथ उत्तर बिहार विद्युत आपूर्ति कंपनी के पूर्वी पश्चिमी प्रमंडल के कार्यपालक विद्युत अभियंता को तलब किया है। इन सभी लोगों को आज कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया है।


आपको बताते चलें कि, न्यायमूर्ति सत्यव्रत वर्मा की एकलपीठ ने बुधवार को डॉ. संजीव कुमार की ओर से दायर रिट याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। मामले पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के सीनियर एडवोकेट विनय कीर्ति सिंह को तुरंत पूर्णिया के खजांची हाट थाना स्थित अपार्टमेंट की विद्युत आपूर्ति को बहाल करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर विद्युत कार्यपालक अभियंता को अदालती आदेश का पालन नहीं किये जाने का दोषी मानकर उनके खिलाफ अवहेलना का केस चलाया जायेगा।