ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Police News: युवक को थप्पड़ मारना पटना की महिला दारोगा को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Patna Police News: युवक को थप्पड़ मारना पटना की महिला दारोगा को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Bihar Police: बिहार पुलिस ने जारी की 30 इनामी अपराधियों की लिस्ट, हत्या से लेकर शराब तस्करी के आरोपी शामिल Bihar Police: बिहार पुलिस ने जारी की 30 इनामी अपराधियों की लिस्ट, हत्या से लेकर शराब तस्करी के आरोपी शामिल Budget 2026: ‘युवाओं के पास रोजगार नहीं, किसान परेशान’, राहुल गांधी ने की बजट 2026 की आलोचना Budget 2026: ‘युवाओं के पास रोजगार नहीं, किसान परेशान’, राहुल गांधी ने की बजट 2026 की आलोचना नशे की बुरी लत बनी जानलेवा: ऑटो में दो युवक की डेड बॉडी मिलने से सनसनी, हेरोइन और सिरिंज भी बरामद Bihar Crime News: बिहार में शिक्षक के घर से विस्फोटक मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दो भाईयों को दबोचा Bihar Crime News: बिहार में शिक्षक के घर से विस्फोटक मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दो भाईयों को दबोचा Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा

पूर्णिया पहुंची अलका लांबा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

पूर्णिया पहुंची अलका लांबा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

21-Jan-2024 04:31 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगामी 29 और 30 जनवरी को सीमांचल के चारों जिलों से गुजरेगी। जिसे लेकर पूर्णिया में तैयारियां जोरों पर है। कांग्रेस के तमाम शीर्ष नेतृत्व एक-एक कर इन तैयारी का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं से यात्रा की रूपरेखा पर चर्चा कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को महिला राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा पूर्णिया पहुंची। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 


पूर्णिया के गोकुल कृष्ण आश्रम कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।  महिला राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में किशनगंज के रास्ते पूर्णिया पहुंचेंगे। जहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।


अलका लांबा ने कहा कि यह यात्रा 6713 किलोमीटर लंबी होगी और 30 मार्च को महाराष्ट्र में इसका समापन होगा। बिहार में कुल 425 किलोमीटर की यात्रा होगी जो की 7 जिले से गुजरेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मणिपुर 8 महीने से जल रहा है, लेकिन डबल इंजन की सरकार वहां जाना उचित नहीं समझती है। जबकि राहुल गांधी ने न केवल लोगों से मुलाकात की बल्कि पीड़ितों से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया।


उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत महिलाओं को आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त करना है ताकि सदन तक उनकी पहुंच हो। इस संबंध में उन्होंने महिलाओं के लिए बनाए गए कानून का जिक्र करते हुए कहा कि कानून आया पर अभी भी महिलाओं को हक नहीं मिल पाया है।  भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा ने एक नंबर जारी किया है। अलका लांबा ने कहा कि 9891802024 नंबर पर कॉल करके कोई भी व्यक्ति भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं।