Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू
10-Feb-2022 02:47 PM
PURNEA : बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां रेप के बाद एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीते बुधवार को महिला गांव की अन्य महिलाओं के साथ बाजार गई थी। शाम को घर लौटने के दौरान कुछ नशेड़ियों ने उसे घेर लिया और रेप के बाद उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया। गुरुवार की सुबह महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोगा करियात पंचायत की है। घटना की सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक महिला विधवा थी और भोगा करियात पंचायत के एक गांव में रहती थी। बीते बुधवार को गांव की कुछ महिलाओं के साथ वह बाजार से जरूरी सामान की खरीददारी करने भटगामा हाट गयी थी। शाम को लौटने के दौरान घर से कुछ ही दूरी पर कुछ शराबियों ने उसे रोका। महिला के साथ बाजार गई अन्य महिलाएं तो जान बचाकर भाग निकलीं लेकिन बदमाशों ने कारी देवी को पकड़ लिया और रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर दी।
ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पूरे मामले पर थानेदार ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।