Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए
14-Dec-2024 06:02 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: नगर विकास एवं आवास विभाग के तत्वावधान में शनिवार को नगर निगम संवाद कक्ष में महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र के तीन वार्डों के कुल 180 लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्यादेश का वितरण किया गया।
इस संबंध में महापौर विभा कुमारी ने बताया कि पैक्स चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 42, 45 एवं 46 के लाभुकों के बीच कार्यादेश का वितरण नहीं किया जा सका था। पैक्स चुनाव के बाद बचे हुए तीन वार्ड के 180 लाभुकों के बीच कार्यादेश का वितरण किया गया।
वार्ड नंबर 42 के 39 लाभुक, वार्ड नंबर 45 के 105 लाभुक जबकि वार्ड नंबर 46 के 36 लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्यादेश का वितरण किया गया। महापौर ने कहा कि यह वर्क आर्डर (एचएफए) फेज 1, 2 और 3 से जुड़ा हुआ है। शीघ्र ही एचएफए-2.0 की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि इस योजना में कुल दो लाख रुपए मिलते हैं।
पहली किस्त 50 हजार, दूसरी किस्त एक लाख और तीसरी किश्त 50 हजार रुपए का होता है। दूसरा और तीसरा किस्त आपको तब मिलेगा जब पहले किस्त की राशि से आप ईमानदारी पूर्वक घर बनाना आरंभ करेंगे। अगर आप रुपए लेकर घर का निर्माण नहीं करेंगे तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लाभुकों को फिर से कहा कि आवास योजना में किसी भी प्रकार का शुल्क लाभुक से नहीं लिया जाता है। अगर कोई आवास योजना दिलाने के नाम पर आपसे पैसा मांगता है तो इसकी सूचना मुझे दें।