Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
28-Sep-2024 01:47 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया में स्कॉर्पियों की टक्कर से घायल 24 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत होने के बाद गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
दरअसल, के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत झील टोला चौक के पास गुरुवार की रात अनियंत्रित स्कार्पियो सड़क किनारे चाय की दुकान में जा घुसी थी। इस हादसे में दुकान में मौजूद 24 वर्षीय युवक बुरी तरह ज़ख्मी हो गया था। युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात युवक की मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने गुस्से में आकर स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया।
मृतक की मां ने बताया कि गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बारिश हो रही थी। ग्राहक चाय नाश्ता की दुकान में नहीं थे। उनका बेटा दुकान समेट रहा था, तभी अनियंत्रित स्कॉर्पियो तेज़ रफ़्तार में उनके दुकान में सारे पिलरों को तोड़ते हुए घुस गई। युवक कुछ दूर तक घसीटा गया। शुक्रवार की सुबह भी से स्कॉर्पियो ज्यों की क्यों पड़ी रही। चालक रात में ही फरार हो गया था।
स्थानीय ग्रामीणों ने गुस्से में प्रशासन को स्कॉर्पियो निकालने नहीं दिया। उनका सीधा कहना था कि पहले आरोपियों को पड़कर लाया जाए। इसके बाद शाम होते-होते युवक की हालत गंभीर होने लगी और रात करीब 7:00 बजे युवक के मौत की सूचना मिली। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो को आग लगा दिया। मौके पर स्थानीय पुलिस बल भी पहुंची, किसी तरह उग्र भीड़ को समझाया गया।