ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / Purnea News: छठ महापर्व के दूसरे दिन महिला ने उठा लिया बड़ा कदम,...

Purnea News: छठ महापर्व के दूसरे दिन महिला ने उठा लिया बड़ा कदम, पहले अपने तीनों बच्चो को फांसी लगायी फिर खुद फंदे से झूल गयी, पति गया हुआ था मंदिर

06-Nov-2024 06:51 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: छठ महापर्व के दूसरे दिन पूर्णिया में एक घर से मां और 3 बच्चों का गले में फंदा लगा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। एक साथ 4 की लाश मिलने की घटना आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी जिसके बाद इस बात की सूचना पुलिस को दी गयी। घटना के वक्त महिला का पति मंदिर के मीटिंग में शामिल होने गया हुआ था। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शव को कब्जे मे लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना बैसा प्रखंड के रौटा थाना क्षेत्र के किलपाड़ा गांव की है जहां खरना पूजा के दिन इस घटना से इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 


मृतकों की पहचान रौटा थाना क्षेत्र के किलपाड़ा गांव निवासी बबीता देवी (32), बेटी रिया (8) और 2 बेटे सूरज (5), सुजीत (3) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रौटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। FSL टीम को मौके बुलाया गया है। पूरे मामले की जांच चल रही है। 


पड़ोसी अलमेश रजा ने बताया कि 10 साल पहले महिला की शादी रवि शर्मा से हुई थी। महिला का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। पति मंदिर गया था, इसी बीच महिला ने अपने तीनों बच्चों को गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी फिर खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घर लौटने पर पति ने कमरे का दरवाजा बंद पाया। काफी देर बाद भी कमरे से हलचल न आने पर उसने लोहे की रॉड से गेट का ताला तोड़ा।'


रौटा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि 'ग्रामीणों की ओर से घटना की जानकारी मिली है। दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जांच के लिए FSL की टीम को बुलाया गया है। पति रवि शर्मा और परिजनों की ओर से महिला के मेंटल होने की बात सामने आ रही है। इसका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद ही कुछ भी कहा जा सकेगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।