ब्रेकिंग न्यूज़

Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई

पूर्णिया में रफ्तार का कहर जारी: बेलगाम ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, घटनास्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत

02-Nov-2023 10:22 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्णिया में रफ्तार का कहर अब भी जारी है। बेलगाम ट्रक ने एक युवक को बुरी तरह से रौंद डाला जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत चोपड़ा पंचायत के पानी सदरा के पास की है जहां SH-99 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में वार्ड संख्या 3 के 40 वर्षीय मोहम्मद खुर्शीद आलम की मौत हो गयी। ट्रक ने इस कदर रौंद डाला कि मृतक की पहचान कर पाना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों ने मोबाइल और साईकिल से मृतक की पहचान खुर्शीद आलम के रूप में की।


स्थानीय लोगों की माने तो खुर्शीद साइकिल से बायसी से बाज़ार गया हुआ था और घर लौटने के दौरान SH-99 पानी शदरा के पास चावल से लदा हुआ 10 चक्का ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर-11K-5460 है। ट्रक ने साइकिल सवार खुर्शीद को पीछे से बुरी तरह से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखने को मिला। गुस्साएं लोगों ने घंटो सड़क को जाम कर दिया और शव को उठाने नहीं दिया। 


मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों का कहना था कि जब तक मृतक के आश्रित को मुआवजा नहीं मिलता वे शव को उठने नहीं देंगे। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पूर्व विधायक हाजी अब्दुस सुभान , पुलिस प्रशासन, अंचल अधिकारी मोहम्मद इस्माइल, चोपड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद जावेद इकबाल और पंचायत समिति जमील अख्तर पहुंचे। काफी समझाने बुझाने के बाद जब मुआवजे का आश्वासन अधिकारियों ने दिया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षत विक्षप्त शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। बताया जाता है कि मृतक खुर्शीद आलम की तीन बेटियां और एक बेटा है। मेहनत मजदूरी कर वे परिवार का भरण पोषण कर रहे थे।  इस घटना के बाद चारो बच्चो के सिर से बाप का साया हमेशा-हमेशा के लिए उठ गया है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। वही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।