ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / पूर्णिया में 22 सितंबर से पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 का शानदार आगाज, प्रतियोगिता को...

पूर्णिया में 22 सितंबर से पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 का शानदार आगाज, प्रतियोगिता को लेकर की गई बड़ी तैयारी

31-Aug-2024 03:50 PM

By First Bihar

PURNEA: पूर्णिया मुख्यालय के जिला स्कूल रोड स्थित पनोरमा ग्रुप के कार्पोरेट कार्यालय में शनिवार को पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पनोरमा ग्रुप हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पनोरमा स्टार सीजन 07 का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें इस बार कई खेलों को शामिल किया गया है। पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 में खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के विशेष आग्रह पर कुश्ती, कबड्डी, एथलेटिक्स, साइकिलिंग एवं हॉर्सराइटिंग खेलों को शामिल किया गया है।


नि: शुल्क प्रतियोगिता:-

1.क्रिकेट 

2.वॉलीबॉल

3.बास्केटबॉल

4.बैडमिंटन 

5.टेबुल टेनिस 

6.फुटबॉल 

7.कुश्ती

8.कबड्डी 

9.एथलेटिक्स 

10.साइकिलिंग 

11.हॉर्सराइटिंग

12.शतरंज 

प्रतियोगिता अंडर- 17 आयु वर्ग में बालक-बालिका आयु वर्ग के साथ साथ एवं ओपन टू आल आयु वर्ग में खेला जाएगा।


शतरंज प्रतियोगिता :-

1. अंडर -7

2. अंडर -9

3. अंडर -11

4. अंडर -17

बालक, बालिका आयु वर्ग के साथ-साथ ओपन टू आल वर्ग में प्रतियोगिता खेला जाएगा।


एथलेटिक्स प्रतियोगिता:-

1.100 मीटर दौड़ 

2.200 मीटर दौड़ 

3.400 मीटर दौड़ 

4.800 मीटर दौड़ 

5.1500 मीटर दौड़ 

6.डिस्कस

7.भाला ( जैवलिन) 

8.लंबी कूद 

9.ऊंची कूद

10.गोला 

अंडर -17 बालक, बालिका आयु वर्ग के साथ-साथ ओपन टू आल वर्ग में रखा गया है।


पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 दिनांक 22 सितंबर 2024 से पैनोरमा ई होम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर पूर्णिया में आयोजित होगा। प्रतियोगिता का समापन समारोह दिनांक 22 नवंबर 24 को रखा गया है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 सितंबर को रखा गया। सभी विधाओं के लिए नगद पुरस्कार राशि भी रखी गई हैं.


संजीव मिश्रा ने बताया कि पनोरमा स्टार सीजन 07 कार्यक्रम में इस बार भी पूरे बिहार भर के बच्चे गायन, नृत्य, पेंटिंग, वेदमंत्र, के साथ-साथ लोकनृत्य में समा चकेवा, जाट-जाटिन, बिहू, आदिवासी नृत्य, झिझिया इत्यादि को शामिल किया गया है। संजीव मिश्रा ने कहा कि छोटे बच्चों के लिए जुनियर मिस पनोरमा को भी विधा में शामिल किया गया है। इसके लिए पनोरमा ग्रुप ने एक मोबाइल वाट्सएप नम्बर भी जारी किया है जो 7549000057 पर सम्पर्क कर अपना 20 सेकेण्ड से दो मिनट तक का विडियो क्लिप बनाकर भेज सकते हैं सलेक्ट विडियो क्लिप को देखकर हमारी टीम उस प्रतिभागियों को सूचित किया जाएगा।


पनोरमा ग्रुप का प्रयास है कि कोशी सीमांचल सहित बिहार का ऐसे बच्चे जो कला के क्षेत्र में देश दुनिया में अपने नाम का लोहा मनवा सकें. इस मौके पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा के अलावा सीईओ नंदन झा, रितेश झा, विक्रम भगत,अनुज पाठक, आशुतोष,धीरज जैन, रंगकर्मी मिथिलेश राय, अमित, पनोरमा स्पोर्ट्स के खेल प्रशिक्षक हरिओम झा समेत अन्य लोग मौजूद थे।