मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
11-Feb-2023 09:26 PM
By First Bihar
PURNEA: पूर्णिया के बायसी स्थित बनगामा पंचायत में एक जिंदा मगरमच्छ पकड़ा गया। मगरमच्छ को पकड़े जाने की खबर आग की तरह फैल गयी और देखने ही देखते हजारों लोगों की भीड़ उमड़ गयी। वही कई गांवों से लोग अपने-अपने बच्चे को कंधे पर बिठाकर कर मगरमच्छ देखने के लिए पहुंचने लगे।
बायसी थाना क्षेत्र के बनगामा पंचायत के मरवा गांव निवासी मोहम्मद जोहिद आलम ने साहस दिखाते हुए जिंदा मगरमच्छ को पकड़कर अपने गांव ले आया। वही जिंदा मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है। दूर दराज के क्षेत्रों से लोग मगरमच्छ को देखने के लिए आते रहे। लोगों के आने का सिलसिला शाम तक जारी रहा। बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं सभी इस मगरमच्छ को देखने पहुंचे थे।
वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बनगामा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अबू जफर ने बताया कि पिछले कई दिनों से महानन्दा नदी में मगरमच्छ दिखाई पड़ने से लोगों में दहशत का माहौल बना था जो अब मगरमच्छ के पकड़े जाने से कम हो गई है, हालांकि इसकी सूचना बायसी अनुमंडल पदाधिकारी और वन विभाग को दी गई है। मगरमच्छ अभी जिंदा है उसे सही जगह पर पहुंचाया जाए वे यही चाहते हैं।सूचना मिलते ही वन विभाग के टीम वहा पहुंच गयी मगरमच्छ को कब्जे में लेकर पूर्णिया के लिए रवाना हुए। वहीं इस क्षेत्र में अभी भी मगरमच्छ को देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।



