रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
31-May-2021 09:23 AM
DESK: पूर्णिया के बीजेपी विधायक विजय खेमका और उनके बॉडीगार्ड के द्वारा महादलितों की पिटाई का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इसे लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है। इस मामले को लेकर आरजेडी नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा दंगाई सोच को बढ़ा रही है वही दलितों पर नीतीश सरकार में लगातार हमले हो रहे हैं।
पीड़ित महादलितों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। थाने में दिए गये आवेदन को कटिहार आरजेडी ने ट्वीट करते हुए अटैच किया है जिसे पूर्णिया राजद को शेयर किया गया है। कटिहार आरजेडी के इसी ट्वीट को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रिट्वीट किया है। कटिहार राजद के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए तेजस्वी यादव ने कि " पूर्णिया MLA विजय खेमका की दबंगई!सड़क पर जलजमाव से निज़ात के लिए अनुसुचित जाति-जनजाति टोला के लोगों ने जब विधायक से गुहार लगाई, तो MLA साहब ने अपने अंगरक्षक से सरेआम युवकों की पिटाई करवा दी।भाजपा दंगाई सोच को बढ़ा रही है,दलितों पर नीतीश सरकार में लगातार हमले हो रहे।
गौरतलब है कि पूर्णिया के BJP विधायक विजय खेमका से जब महादलितों ने अपनी परेशानियों को लेकर शिकायत की तो विधायक और उनके बॉडीगार्ड ने शिकायत करने वाले के साथ गालीगलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। यह तब हुआ जब विधायक विजय खेमका पीएम मोदी के मन की बात को सुनने महादलित बस्ती में गये थे। पीड़ित महादलितों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है जबकि विधायक इन आरोपों को सरासर गलत बता रहे हैं।
पूर्णिया MLA विजय खेमका की दबंगई!सड़क पर जलजमाव से निज़ात के लिए अनुसुचित जाति-जनजाति टोला के लोगों ने जब विधायक से गुहार लगाई, तो MLA साहब ने अपने अंगरक्षक से सरेआम युवकों की पिटाई करवा दी।
— RJD Katihar (@katihar_RJD) May 30, 2021
भाजपा दंगाई सोच को बढ़ा रही है,दलितों पर नीतीश सरकार में लगातार हमले हो रहे। @purnea_rjd pic.twitter.com/tYOv2K6DNi
