ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / BIG BREAKING: पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 की मौत, 6 की...

BIG BREAKING: पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 की मौत, 6 की हालत नाजुक

03-Jun-2023 02:55 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्णिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी है वही आधा दर्जन लोग घायल हो गये है। जिनकी हालत नाजुक बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि खड़े ट्रक में स्कॉर्पियों ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। 


स्कॉर्पियो में कुल 11 लोग सवार थे। जो जोकीहाट से खगड़िया बारात जा रहे थे। तभी मरंगा थाना क्षेत्र के बाईपास के पास यह घटना हो गयी। मृतकों में बच्चे भी शामिल है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। सभी घायलों को पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी जिसके कारण यह हादसा हुआ है। स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही स्कॉर्पियों सवार 5 लोगों की मौत हो गयी। जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी घायलों का इलाज पूर्णिया सदर अस्पताल में चल रहा है। जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है।