ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल

पूर्णिया में अमित शाह का कार्यक्रम: 'जन भावना रैली' में LJP पारस गुट-दलित सेना के 10 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल: श्रवण अग्रवाल

22-Sep-2022 09:01 PM

PURNEA: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल शुक्रवार को सीमांचल के दौरे पर बिहार आ रहे हैं। पूर्णिया की रणभूमि पर होने वाली जन भावना रैली में लोजपा पारस गुट और दलित सेना के 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी के प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल, जिला संगठन प्रभारी रंजीत कुमार और प्रदेश महासचिव माधव सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। श्रवण अग्रवाल ने बताया कि इस सम्मेलन में पूर्णिया, सहरसा, अररिया, कटिहार ,किशनगंज, मधेपुरा,सुपौल जिलों के लोजपा कार्यकर्ता आएंगे।


उन्होंने कहा कि अमित शाह का यह कार्यक्रम सीमांचल के क्षेत्र में होना बहुत ही आवश्यक है। सीमांचल का क्षेत्र कई मामलों में पिछड़ा हुआ है तथा यहां पर सीमा सुरक्षा का मामला काफी गंभीर है। अमित शाह का पूर्णिया दौरा मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि नीतीश कुमार पलटू मार तो है ही लेकिन अभी जिन राजद पार्टी के साथ उनका गठबंधन है ।उसी के मुखिया लालू यादव उनके विषय में ही कहा करते थे कि नीतीश कुमार वह सांप है जो हर साल अपना केंचुल बदलता है। 


वर्तमान में बिहार सरकार की स्थिति काफी दयनीय है । महागठबंधन के सरकार के कृषि मंत्री ने खुद कहा है कि मैं लुटेरों का मंत्री हूं यानी लुटेरों का सरदार हूं। यहां पर हर लोग भ्रष्टाचार में लिप्त है। किसी मंत्री ने खुद कहा है कि तीन बार कृषि का रोड मैप बना लेकिन परंतु सभी फर्जी बना है और कागजी खानापूर्ति किया गया है।


उन्होंने कहा कि 17 तारीख को विश्वकर्मा पूजा था और 17 तारीख को ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस था । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हमारे भारत के आधुनिक शिल्पकार हैं। वह भारत के नए निर्माण में लगे हुए हैं अच्छी चीजों को लाया जा रहा है । जो भारत को नुकसान करने वाले कानून है नियम है उन्हें हटाया जा रहा है। 


कश्मीर से धारा 370 का हटना छोटी मोटी बात नहीं है आर्टिकल 35 ए को नरेंद्र मोदी और अमित शाह की सरकार ने हटाया। उन्होंने कहा कि एससी एसटी कानून और उनमें बदलाव हमारे दलित भाइयों के लिए एक बहुत बड़ा भलाई का काम नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा किया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता के अलावा प्रदेश महासचिव तथा कटिहार पूर्णिया जिला प्रभारी रंजीत कुमार, जिला अध्यक्ष माधव सिंह, प्रदीप प्रसाद मेहता सहित कई लोग शामिल थे।