अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Feb-2023 01:55 PM
By First Bihar
PURNEA: पूर्णिया में एयरपोर्ट के निर्माण की मांग को लेकर आज सैकड़ों लोगों ने शहर में मार्च निकाला। लाइन बाजार स्थित पनोरमा रामेश्वरम् के पास स्थित रेणु उद्यान में गुरुवार को आम लोगों के साथ साथ कई कारोबारी और बुद्धीजीवी वर्ग के लोग जमा हुए लाइन बाजार, रजनी चौक, लखन चौक से आर-एन साव चौक तक पैदल मार्च निकाला गया। इस मार्च में पनोरमा ग्रुप के सदस्यों ने भी भारी संख्या शामिल होकर पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
बता दें कि आगामी 25 फरवरी को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक दिवसीय दौरे पर पूर्णिया पहुंचने वाले हैं। इससे पहले पूर्णिया समेत कोसी-सीमांचल के राजनीतिक,साहित्य,व्यापारी,सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवियों ने पूर्णियां में अविलंब एयरपोर्ट निर्माण कराने को लेकर केन्द्र और राज्य सरकार से विभिन्न आयोजन के जरिए पूर्णिया में हवाई सफर को जल्द शुरूआत करने को लेकर अपनी मांगों को काफी तेज कर दिया हैं। इसके लिए पूर्णियां में विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा बैठकें भी की जा रही हैं।
गुरूवार को पूर्णियां एयरपोर्ट निर्माण को लेकर आम नागरिकों द्वारा आयोजित एक दिवसीय पैदल मार्च में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ-साथ साहित्यकार, पत्रकार, शिक्षक, शहर के बुद्धिजीवी, चिकित्सक, महिलाए, स्कूली बच्चों के अलावे सीमांचल इंफ्राटेक प्राईवेट लिमिटेड (पनोरमा ग्रुप) के भी सदस्यों ने भी अपने लगभग दो सौ कर्मियों साथ पूर्णियां मांगे एयरपोर्ट, एयरपोर्ट फॉर पूर्णियां लिखे बैनर पोस्टर अपने-अपने हाथों में स्लोग्न लेकर सभी के साथ चल रहे थें, जिसमें मुख्य रूप से सीईओ नंदन झा, मैनेजर रितेश झा, जैनेन्द्र झा,धीरज जैन, विक्रम भगत, अनुराग कश्यप, आनंद कुमार, चंदन, गुलशन मिश्रा, पवन, मनोहर, अजय भगत, अभिषेक मिश्रा, प्रिया जैन, पल्लवी, रोमा, पूजा, स्वाती, मन्नु कुमारी, शिवानी, काजल समेत अन्य लोग मौजूद थे।


