ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / पूर्णिया में 62 लाख रुपये की शराब बरामद, डीजल-पेट्रोल के टैंकर में पकड़ा...

पूर्णिया में 62 लाख रुपये की शराब बरामद, डीजल-पेट्रोल के टैंकर में पकड़ा गया माल

27-Nov-2020 09:11 PM

By Tahsin Ali

PURNEA :  बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी होने के बावजूद भी कई जिलों में धड़ल्ले से शराब की बिक्री की जा रही है. अवैध शराब की बिक्री पर नकेल कसने में जुटी पूर्णिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पूर्णिया पुलिस ने तकरीबन 62 लाख रुपये की शराब जब्त की है. पेट्रोल और डीजल के टैंकलॉरी से शराब बरामद किया गया है.


पूर्णिया में एक्साइज विभाग की टीम दालकोला चेक पोस्ट पर छापामारी की. जिसमें टैंक लॉरी समेत तीन बड़े वाहनों से भारी मात्रा में शराब जब्त किए गए है. जब्त किए गए शराब का की कीमत करीब 62 लाख रुपए आंकी जा रही है.


उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल से शराब की बड़ी खेप आ रही है. इसको लेकर दालकोला चेक पोस्ट पर जांच की गई तो जांच के दौरान एक टैंक लॉरी, एक ट्रक और एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया. टैंक लॉरी के अंदर जहां तेल या पेट्रोल रखा जाता है, उसमें से शराब के 73  कार्टून निकाले गये.


इसके अलावा ट्रक से 508 कार्टून और पिकअप वैन पर 107 कार्टून शराब लदी थी. तीनों गाड़ियों के ड्राइवर और खलासी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. उत्पाद विभाग के अफसर दीनबन्धु कुमार ने बताया कि तीनों गाड़ियों से करीब 62 सौ लीटर शराब बरामद किया गया है.