बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
03-Aug-2024 10:29 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया में लगातार बिजली कटौती लेकर लोगों का गुस्सा आज फूट पड़ा। 3 दिन से बिजली नहीं रहने से परेशान महिला, पुरुष और बच्चे सभी सड़क पर उतर गये। पूर्णिया के प्रभात कॉलोनी मेडिकल कॉलेज गेट के समीप स्थानीय लोगों ने आगजनी करते हुए मुख्य सड़क को जाम कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की।
स्थानीय लोगों ने बताया कि 3 दिनों से बिजली उनके इलाके में नहीं आई है जबकि अन्य जगहों पर बिजली बहाल कर दी गई है। बगल के मोहल्ले में बिजली आ चुकी है, लेकिन प्रभात कॉलोनी इलाके में बिजली नहीं दी गयी है। विभाग के अधिकारी कॉल तक नहीं उठाते हैं ।
इस दौरान घर की महिलाएं भी सड़क पर उतर गई और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने लगी। महिलाओं का कहना था कि गुरुवार को आई आंधी के समय जो बिजली गई है अभी तक लौटकर नहीं आई है। घर के टंकी में पानी खत्म हो गया है। इनवर्टर तक बैठ चुका है लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों के कान तक जू नहीं रेंग रहा है। ऐसे में कैसे घर का काम काज चलेगा सब ठप पड़ा हुआ है।
बता दें कि 1 अगस्त को पूर्णिया में आई आंधी ने पूर्णियावासियों के लिए आफत ला दी है। पहले पूरा पूर्णिया ब्लैक आउट रहा फिर 2 अगस्त को कहीं कहीं बिजली बहाल की गई। आज तीसरा दिन है लेकिन बिजली पूर्णिया के कई इलाकों में नहीं पहुंच पाई है। तेज आंधी ने बड़े-बड़े पेड़ को गिरा दिया और कई पेड़ बिजली के खंभे और तारों पर गिर गये जिस कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गयी है। लोग इस परेशानी से काफी परेशान हैं और जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं।