ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / पूर्णिया मेयर चुनाव : विभा कुमारी ने किया नामांकन, पूर्व मेयर के मैदान...

पूर्णिया मेयर चुनाव : विभा कुमारी ने किया नामांकन, पूर्व मेयर के मैदान में उतरने से लड़ाई दिलचस्प

22-Sep-2022 11:43 AM

PURNIA : पूर्णिया में मेयर पद के लिए उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन करने का सिलसिला जारी है. पद की रेस में कई नए पुराने चेहरे शामिल है और ऐसे में हर कोई अपने अपने जीत के दावे कर रहा है. पूर्णिया के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा क्योंकि यहां की पूर्व मेयर विभा कुमारी ने मेयर प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया है. विभा कुमारी पूर्णिया मेयर रह चुकी हैं. हालांकि अविश्वास प्रस्ताव आने के कारण उन्हें कुर्सी गंवानी पड़ी थी लेकिन उनके मैदान में उतरने से पूर्णिया मेयर की रेस दिलचस्प हो गई है.




मेयर चुनाव को लेकर हर उम्मीदवार पूर्णिया में अपने सामाजिक समीकरण साधने में जुड़ा हुआ है. ऐसे में विभा कुमारी जिस तबके से आती हैं उसका जनाधार देखते हुए विभा कुमारी को जीत के प्रबल दावेदारों में देखा जा रहा है. विभा कुमारी के पति जितेंद्र यादव सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड से जुड़े रहे हैं और उनकी तरफ से लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है.




अपना नामांकन दाखिल करने के बाद बुधवार को विभा कुमारी ने एक बार फिर पूर्णिया के विकास के संकल्प को दोहराया है. उनका कहना है कि पिछली दफे विकास कार्यों को बाधित करने के लिए उनकी टांग खींचने की कोशिश हुई थी. अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था लेकिन इस बार वह जनता से किया गया अपना सभी वादा पूरा करेंगे उन्होंने पूर्णिया को विकसित बनाने का भरोसा दिया है.