ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तोड़ा प्रोटोकॉल, कटिहार सदर अस्पताल का...

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तोड़ा प्रोटोकॉल, कटिहार सदर अस्पताल का करने लगे औचक निरीक्षण

13-Jun-2024 05:03 PM

By First Bihar

KATIHAR: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव प्रोटोकॉल तोड़ औचक निरीक्षण करने कटिहार सदर अस्पताल पहुंच गये। कटिहार सदर अस्पताल में उन्होंने मरीज, मरीज के परिजन और हेल्थ प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचे युवकों से भी मुलाकात की। इस दौरान अस्पताल की कुव्यवस्था सामने आ गयी। 


पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के कटिहार सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण करने की खबर जैसे ही अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारियों को पता लगी सभी अपनी-अपनी निजी क्लिनिक को छोड़कर सदर अस्पताल पहुंच गये। इस दौरान अस्पताल की डीएस आशा शरण भी सदर अस्पताल पहुंचकर पप्पू यादव से मुलाकात की। 


इस दौरान सांसद पाप्पू यादव ने डीएस को अस्पताल की कुव्यवस्था और अस्पताल में फैले भ्रष्टाचार की जानकारी दी। सांसद पाप्पू यादव ने कहा कि जब भी लोगो की शिकायत उन्हें प्राप्त होगी वो तुरंत उसपर संज्ञान लेंगे। अस्पताल निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल में हड़कंप मचा रहा। बताते चले की तारिक अनवर कटिहार से कांग्रेस के सांसद हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि यहां के सांसद तारिक अनवर हैं लेकिन पूर्णिया के निर्दलीय सांसद कटिहार सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गये जो प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। इस तरह बातों की चर्चा कटिहार में हो रही है।  news imagenews imagenews imagenews image