कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
24-Dec-2024 09:30 PM
By First Bihar
PURNEA: पूर्णिया के अमौर थाना क्षेत्र के बलुआ टोली के कनौली गाँव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक माँ ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी दो छोटी बच्चियों की हत्या कर दी। घटना अमौर के बलुआ टोली की है।
मृत बच्चियों की पहचान साजिया (4 वर्ष) और दिल आरा (2 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों मृतक सगी बहनें थी। वही आरोपी जो रिश्ते में मां लगती है उसकी पहचान नाजरीन (22 वर्ष) और आरोपी भांजे की पहचान मो. तौकीर (16 वर्ष) के रूप में हुई है।
नाजरीन का नाबालिग भांजे तौकीर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों बेटियों ने अपनी माँ और भांजे को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद बदनामी के डर से मां ने अपने प्रेमी भांजे के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर दी।
बताया जाता है कि नाजरीन का अपने नाबालिग भांजे मो. तौकीर के साथ पिछले तीन महीनों से प्रेम संबंध था। सोमवार रात को तौकीर नाजरीन से मिलने उसके घर आया था। खाना खाने के बाद जब बच्चियाँ सोने चली गईं, तब दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। बच्चियों ने उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया था।
बदनामी के डर से नाजरीन ने तौकीर के साथ मिलकर अपनी दोनों बेटियों की गला घोंटकर हत्या कर दी। बच्चियों की हत्या के बाद बदनामी के डर से प्रेमी ने भी आत्महत्या कर ली। उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। नाजरीन ने बाद में घर के बाहर जाकर शोर मचाया कि घर में तीन लाशें हैं।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नाजरीन को गिरफ्तार कर लिया। नाजरीन ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।एफएसएल (FSL) टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया गया है।बायसी एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।
नाजरीन की शादी छह साल पहले मो. अख्तर से हुई थी, जो घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण पंजाब में मजदूरी करता हैं। घटना के समय वह पंजाब में ही था और सूचना मिलने पर पूर्णिया के लिए रवाना हुआ। नाजरीन और तौकीर का आपस में मामी-भांजे का रिश्ता था। यह एक अत्यंत ही दुखद और जघन्य अपराध का मामला है।