PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव
13-Mar-2023 08:03 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर जन आंदोलन दिल्ली कूच करने की तैयारी में है। पूर्णिया में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर आगामी 19 मार्च को जंतर मंतर पर एक दिवसीय धरना और साथ ही संसद मार्च का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसको लेकर तैयारियां भी जोरों पर हैं। शहर के मां पंचा देवी स्टोन अस्पताल सभागार में टीम ग्रीन पूर्णिया के संस्थापक ने पूर्णिया के प्रसिद्ध डॉक्टर ए के गुप्ता की अगुवाई में एक अहम बैठक आयोजित की गई।बैठक में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन और संसद के पैदल मार्च की तैयारियों पर चर्चा की गई।
इस बैठक में वरिष्ठ पत्रकारों से लेकर एयरपोर्ट अभियान में जुड़े सदस्य और युवाओं ने हिस्सा लिया। मुख्य रूप से एयरपोर्ट निर्माण को लेकर चल रहे मुहिम के अंतर्गत कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसे जल्द ही सार्वजनिक किए जाने की बात कही गयी है। 19 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिवसीय धरना और उसके बाद संसद भवन तक पैदल मार्च कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न संगठनों के साथ आयोजित इस बैठक में सहयोग और समर्थन की उम्मीद जताई गई। इसके अलावा पूर्णिया प्रमंडल समेत आसपास के अन्य सभी जिलों में पूर्णिया एयरपोर्ट मुहिम को और भी अधिक धार देने के लिए एक रोडमैप तैयार किया गया।
जिसके तहत आसपास के सभी संगठनों का समर्थन और सहयोग के लिए संपर्क अभियान चलाकर अगली रणनीति तय करने पर चर्चा की गई। बैठक में यह भी तय हुआ कि जल्दी ही एक टोलफ्री हेल्पलाइन नंबर मुहैया कराया जाएगा, जिसपर मुहिम से अनजान वैसे लोग जो साथ देने को इच्छुक हो और किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते हो या फिर सहयोग करने की भावना रखते हो, वह संपर्क कर सकते हैं। बैठक में यह भी चर्चा की गई कि इस मुहिम को लेकर शहर के तमाम हिस्सों में जनसंपर्क और कनेक्टिविटी स्थापित की जाए। साथ ही प्रत्येक वाडो तक पहुंचकर इस मुहिम से लोगों को जोड़ा जाए। इस मुहिम में सक्रिय सदस्यों को जोड़ने के लिए एक संचालन समिति का गठन भी किया जाए। इसके अलावा 17 मार्च को पूर्णिया दिल्ली धरना के लिए प्रस्थान करने वाले लोगों को ससम्मान विदाई दी जाएगी।


