ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज

पूरे आधे घंटे तक ममता ने पीएम मोदी को कराया इंतजार, मीटिंग में आयीं भी तो पेपर देकर चलती बनीं

28-May-2021 05:29 PM

 DESK : पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव भले ही खत्म हो गया हो लेकिन चुनावी खटास खत्म नहीं हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हुए हैं। और शायद यही वजह है कि यास चक्रवात तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंचे तो ममता बनर्जी ने उन्हें बैठक में पूरे 30 मिनट तक इंतजार करवाया। जी हां चक्रवाती तूफान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक समीक्षा बैठक तय थी। लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरे आधे घंटे की देरी से इस बैठक में पहुंचीं।


 हद तो तब हो गई जब पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव भी प्रधानमंत्री की इस बैठक में देरी से पहुंचे। प्रधानमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के आलाधिकारियों का इंतजार करते रहे और उनके सामने कुर्सियां खाली पड़ी रही। ममता बनर्जी एक तो देरी के साथ इस मीटिंग में पहुंचीं और दूसरे उन्होंने बैठक में पहुंचकर चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान को लेकर कुछ डॉक्यूमेंट दिए और फिर वहां से निकल गई। जानकार सूत्रों की मानें तो ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें कई और मीटिंग में जाना था। ममता बनर्जी के इस रवैया से केंद्र सरकार और टीएमसी के बीच एक बार फिर से टकराव बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि इस बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ मौजूद रहे।


प्रधानमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जो जानकारी दी उसके मुताबिक राज्य के मुख्य सचिव की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी को यास चक्रवात तूफान से हुए नुकसान के बारे में पूरी विस्तृत रिपोर्ट दे दी गई है। प्रधानमंत्री की मीटिंग में देर से पहुंचने और तुरंत निकल जाने को लेकर ममता ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी कि प्रधानमंत्री मीटिंग करने वाले हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं नहीं जानती थी कि पीएम मोदी ने मीटिंग बुलाई है। मैं चक्रवाती तूफान प्रभावित दीघा में एक मीटिंग कर रही थी। उसके बाद भी मुझे कई जगहों पर बैठकर करनी थी। इसलिए देरी हुई और मैं निकल गई।