ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

पुराने अंदाज में नजर आए लालू: राहुल की शादी का कर दिया जिक्र, बोले- शादी कर लेना चाहिए था.. अभी भी समय बीता नहीं है.. हमलोग बराती चलेंगे

पुराने अंदाज में नजर आए लालू: राहुल की शादी का कर दिया जिक्र, बोले- शादी कर लेना चाहिए था.. अभी भी समय बीता नहीं है.. हमलोग बराती चलेंगे

23-Jun-2023 05:40 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में विपक्षी दलों की बैठक के बाद हुई साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लालू अपने पुराने मजाकिया वाले अंदाज में नजर आए। प्रेस को संबोधित करने के दौरान लालू ने राहुल गांधी की दाढ़ी और उनकी शादी की चर्चा शुरू कर दी। लालू ने कहा कि घूमने लगे तो दाढ़ी बढ़ा लिए हैं, अब ज्यादा नीचे मत ले जाइए..पता नहीं काहें नरेंद्र मोदी पूरा नहीं छिलवाता है। वहीं राहुल की शादी का जिक्र करते हुए लालू ने कहा कि बात तो हमलोग का माने नहीं आप.. बियाह नहीं किए.. शादी कर लेना चाहिए था.. अभी भी समय बीता नहीं है। शादी करिए और हमलोग बराती चलेंगे। लालू की बात सुनकार राहुल ने सिर हिलाकर उनका समर्थन किया।


दरअसल, विपक्षी दलों की बैठक के बाद आयोजित साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लालू ने कहा कि अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं और अब नरेंद्र मोदी और बीजेपी को फिट कर देना है। आज देशभर के विपक्ष के नेताओं की जो बैठक हुई सभी लोगों ने खुलकर अपनी बातों को रखा है। आज के बैठक में तय हुआ है कि शिमला में अगली बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सभी को एक होकर रहना है। देश की जनता बोलती थी कि वोट है आप लोगों का लेकिन सभी दल मिलते नहीं हैं। वोट बंटने के कारण बीजेपी और आरएसएस जीत जाते हैं। 


उन्होने कहा कि नरेंद्र मोदी अब देश के नेता नहीं है और प्रदेश में घूम घूमकर चंदन की लकड़ी बांट रहे हैं। देश टूट के कगार पर खड़ा है। हम तो भींडी भी खरीदने नहीं जाते हैं, 60 रुपया किलो बिक रहा है। पत्रकारों को आटा-चावल का भाव अच्छी तरह से पता होगा। हिंदू-मुस्लिम का नारा देकर और हनुमान जी का नाम देकर ये लोग चुनाव लड़ता है लेकिन इस बार कर्नाटक में महावीर जी नाराज हो गए और ऐसा गदा मारे की राहुल गांधी की पार्टी जीत गई। बजरंगबली अब हम लोगों के साथ हो गए हैं और हनुमान की सेना को हमलोग जमा कर रहे हैं। 


लालू ने कहा कि इस बार तो तय है कि गए ई लोग। बीजेपी और नरेंद्र मोदी का बहुत बुरा हाल होने वाला है। बताइए फेर से दो हजार रुपया का नोट फिर से बंद कर दिया। एक हजार का खत्म कर दो हजार का नोट शुरू किया, पटा नहीं कौन सा खेल करता है इ सब। राहुल गांधी आए हैं, इन दिनों अच्छा काम किए हैं। पदयात्रा कर देश का गौरव पूरे दुनिया में बढ़ाया है। घूमने लगे तो दाढ़ी बढ़ा लिए हैं, अब ज्यादा नीचे मत ले जाइए..पता नहीं काहें नरेंद्र मोदी पूरा नहीं छिलवाता है। नीतीश जी का भी राय है कि अब दाढ़ी छोटा करवा लेना चाहिए राहुल गांधी को। बात तो हमलोग का माने नहीं आ बियाह नहीं किए..शादी कर लेना चाहिए था..अभी भी समय बीता नहीं है। शादी करिए और हमलोग बराती चलें। शादी करीए...बात मानिए। आपकी मम्मी बोलती थीं कि हमारा बात नहीं मानता है आपलोग शादी करवाइए।