ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा

सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 'पम्मी आंटी' गिरोह की 10 लड़कियां गिरफ्तार, कमरे से शराब की बोतल और शक्तिवर्धक दवाइयां बरामद

08-Mar-2021 07:39 PM

DESK : सेक्स रैकेट के एक बड़े गिरोह का खुलासा किया गया है. पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल 10 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है. जिस घर में देह व्यापार का यह धंधा चल रहा था, उसके कमरे से शराब की बोतलों के साथ-साथ एटीजोलम और एस्किटलोपराम ऑक्सलेट जैसी शक्तिवर्धक दवाइयां भी जब्त की गई हैं. 


news image


मामला पंजाब के लुधियाना का है, जहां पुलिस ने अंतर्राज्यीय सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल 10 लड़कियों को 4 लड़कों के साथ पकड़ा है. बताया जा रहा है कि इस गिरोह की मुखिया मनजीत कौर उर्फ पम्मी आंटी को भी पुलिस पकड़ने में सफल रही है, जो गली नंबर 10 न्यू सुभाष नगर की निवासी है और उसे साल 2018 में थाना जोधेवाल में दर्ज इसी तरह के एक अन्य केस में गिरफ्तार भी किया गया था. जानकारी मिली है कि सेक्स रैकेट के धंधे का संचालन करने वाली यह महिला कोरोना काल में जरूरतमंद बेरोजगार लड़कियों को देह-व्यापार के धंधे में धकेलती थी.


news image


लुधियाना पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक  देह व्यापार में शामिल ये युवतियां नेपाल, केरल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और अमृतसर की रहने वाली हैं. लुधियाना की एडिशनल डीसीपी रुपिंद्र कौर सरां ने बताया कि आरोपियों के पास से पाबंदीशुदा नशीले पदार्थों एटीजोलम और एस्किटलोपराम ऑक्सलेट की 20 गोलियां भी बरामद की गई हैं. डॉक्टर की इजाजत के बिना इसके इस्तेमाल पर पाबंदी है और सप्लाई के स्रोत का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.


news image


लुधियाना के पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि एडिशनल डीसीपी रुपिंद्र कौर सरां के नेतृत्व में एक टीम को गठित कर कार्रवाई का आदेश दिया गया था. उन्होंने बताया कि स्पेनिश फ्लैग सैक्स ड्रॉप्स के 5 पीस भी जब्त किए गए हैं.  7 मोबाइल फोन, 28 पैकेट कंडोम के अलावा 3630 रुपए की नकदी और 2 शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं. 


news image


पुलिस के मुताबिक गिरोह की मुखिया मनजीत कौर उर्फ पम्मी आंटी जमानत पर थी और केवल युवा जरूरतमंद युवतियों को बहला-फुसलाकर देह व्यापार के धंधे में धकेल कर अपने घर से गैर-कानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रही थी. एडिशनल डीसीपी ने बताया कि सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं लड़कियां अपने परिवार वालों को बताती थीं कि वे किसी फैक्ट्री में काम करती हैं या विवाह की पार्टियों में परफॉर्म करती हैं.