ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

पंजाब में डॉक्टरी खत्म : अमरिंदर सिंह देंगे इस्तीफा, आज कांग्रेस विधायकों की मीटिंग

पंजाब में डॉक्टरी खत्म : अमरिंदर सिंह देंगे इस्तीफा, आज कांग्रेस विधायकों की मीटिंग

18-Sep-2021 03:04 PM

DESK : राज्यों में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पीछे पीछे अब कांग्रेस भी चलती नजर आ रही है. पंजाब कांग्रेस में अब बड़े बदलाव की तैयारी हो चुकी है. मुख्यमंत्री की कुर्सी से कैप्टन अमरिंदर सिंह थोड़ी देर बाद इस्तीफा दे सकते हैं. चंडीगढ़ में आज शाम 5:00 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. बैठक के पहले ही अमरिंदर सिंह इस्तीफा दे सकते हैं. सूत्रों की मानें तो आज शाम 4:00 बजे राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. 


दरअसल कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अमरिंदर सिंह को आगे बनाये नहीं रखने के संकेत दे डाले हैं. आज कांग्रेस के पर्यवेक्षक अजय माकन समेत अन्य नेता चंडीगढ़ पहुंचे हैं. शाम 5:00 बजे विधायक दल की बैठक के बुलाई गई. इसकी जानकारी कैप्टेन अमरिंदर सिंह को पहले नहीं दी गई. इस बात का संकेत माना जा रहा है कि अब पंजाब में अमरिंदर के मुकाबले नवजोत सिंह सिद्धू मजबूत हो चुके हैं. यह पहला मौका नहीं है जब नवजोत सिंह सिद्धू के पक्ष में कांग्रेस आलाकमान खड़ा दिखा हो. 


कांग्रेस के विधायकों की बैठक के पहले अमरिंदर सिंह ने 2:00 बजे से अपने फॉर्म हाउस पर विधायकों की बैठक बुलाई थी. दरअसल अमरिंदर सिंह यह देखना चाहते थे कि उनके साथ कितने विधायकों का समर्थन है. हालांकि अमरिंदर सिंह को इसमें निराशा हाथ लगी है. 


सूत्रों की मानें तो कांग्रेस आलाकमान ने अमरिंदर सिंह को सीएम पद छोड़ने के लिए इशारा दे दिया है. अमरेंद्र सिंह भी अपनी ताकत को बखूबी समझ रहे हैं. लिहाजा वह इस्तीफा कर सकते हैं. पंजाब में हुए इस बदलाव को नवजोत सिंह सिद्धू की जीत और राहुल गांधी और अमरिंदर सिंह के बीच रिश्तो में मौजूद कड़वाहट से जोड़कर देखा जा रहा है.