बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
17-Jan-2024 11:48 AM
By First Bihar
SUPAUL: एक छोटी सी गलती पूरे परिवार को भारी पड़ गई और इस गलती की कीमत पूरे परिवार को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। पंजाब के पटियाला में सुपौल के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में पति-पत्नी और बेटा-बेटी शामिल है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सुपौल का एक परिवार पंजाब के पटियाला में रहता था। ठंड अधिक होने के कारण मंगलवार की रात उनके कमरे में अंगीठी जल रही थी। इसके बाद परिवार के लोग कमरा बंद कर के सो गए। ऐसे होए कि फिर जग नहीं सके। दम घुटने से चारों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। मरने वालों में पति-पत्नी और बेटा एवं बेटी शामिल हैं।
मृतक सुपौल के पिपरा स्थित हरिहरपट्टी गांव के रहने वाले थे। उनके मरने की खबर मिलने के बाद गांव में स्थित घर वालों में कोहराम मच गया है। हरिहरपट्टी गांव निवासी मो सेहताज करीब 10 सालों से पंजाब के पटियाला में रहते थे और वहां पानी बेचने का काम करते थे। मरने वालों में सेहताज खां, उसकी पत्नी जरीना प्रवीण और दो बच्चे अरमान एवं रुकैया शामिल हैं।
कुछ दिन पहले ही दिल्ली में भी इसी तरह की घटना हुई थी। मुंगेर के रहने वाले परिवार ने ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर रखी थी और पति-पत्नी और दो बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई थी। बता दें कि लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं बावजूद लोग इसको लेकर सावधानी नहीं बरत रहे हैं।