TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
10-Feb-2024 04:30 PM
By First Bihar
DESK: लोकसभा चुनाव 2024 में होना है लेकिन इससे पहले इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी ने दिया है। अब पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इस बात का ऐलान आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किया है।
पंजाब की सभी 13 और चंडीगढ़ की 01 लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। बहुत जल्द सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने जनता से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। केजरीवाल ने कहा कि दो साल पहले आपने अपना आशीर्वाद दिया था। आपने हमें 117 सीट में से 92 सीट दी। आपने पंजाब में इतिहास रचा था। वही आशीर्वाद लोकसभा में चाहिए।
केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सरकार ने पिछले दो साल में बहुत काम किया है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि 75 साल तक कांग्रेस ने शासन किया लेकिन कोई मुझे एक अच्छा काम बताएं जो कांग्रेस ने किया हो। उन्होंने लोगों से पूछा कि शिरोमणि अकाली दल का कोई अच्छा काम बताएं।