ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / पंजाब CM चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव हारे, मोबाइल रिपेयरिंग शॉप में काम करने...

पंजाब CM चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव हारे, मोबाइल रिपेयरिंग शॉप में काम करने वाले लाभ सिंह ने हराया

10-Mar-2022 05:15 PM

DESK: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार गये हैं। भदौर सीट से 37,558 वोट और चमकौर साहिब सीट से 7942 वोटों से वे हार गये हैं। भदौर सीट से लाभ सिंह ने उन्हें हराया है। लाभ सिंह के बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। लाभ सिंह मोबाइल रिपेयरिंग के शॉप पर काम करते हैं। उनकी माताजी एक स्कूल में सफाई का काम करती हैं और उनके पिता खेतों में मजदूरी किया करते हैं। 


वही पंजाब में आप पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान धूरी चुनाव जीत गये है। आप पार्टी के प्रदेश इकाई के प्रमुख भगवंत मान ने कांगेस उम्मीदवार दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 मतों के भारी अंतर से हरा दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सुखबीर सिंह बादल और नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव हार गये हैं। चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब में दो सीटों पर चुनाव लड़े थे और दोनों ही जगहों से वे चुनाव हार गये हैं। उन्हें भदौर सीट से मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में काम करने वाले लाभ सिंह ने पराजित कर दिया है। 


पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की हार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता ने नतीजा सुना दिया है। हम संकल्प लेते हैं कि हम ऐसा भारत बनाएंगे जहां कोई किसी से नफरत नहीं करेगा। ऐसा भारत बनाएंगे जहां कोई भी भूखा नहीं सोएगा।


सीएम केजरीवाल ने सभी लोगों से आम आदमी पार्टी को ज्वाइन करने की बात कही। केजरीवाल ने कहा कि आपको पता है कि चरणजीत सिंह चन्नी को किसने हराया? भदौर सीट से लाभ सिंह ने उन्हें हराया है। लाभ सिंह मोबाईल रिपेयरिंग की दुकान में नौकरी करता है। उनकी माता जी एक स्कूल के अंदर सफाई का काम करती है। उनके पिता खेतों में जदूरी करते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू और मजीठिया को किसने हराया तो बता दूं कि हमारी महिला वालंटियर ने हराया है।